उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला के नेतृत्व में कारगी चौक से बंजारावाला होते हुए बंगाली कोठी तक नशे के खिलाफ जन जागरण रैली निकाली गई। रैली में नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
प्रवीण रमोला ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सरकारों ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देहरादून में बड़ी संख्या में शराब की दुकानों के साथ-साथ अवैध नशे का कारोबार युवाओं को बर्बाद कर रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दल की वरिष्ठ नेता एवं धर्मपुर से पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट किरन रावत ने देवभूमि उत्तराखंड को ड्राई स्टेट घोषित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post