देहरादून में दून पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन को लेकर वृहद अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पटेलनगर क्षेत्र के आज़ाद कॉलोनी व चंद्रबनी समेत विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान करीब 489 बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया। वहीं किरायेदारों का सत्यापन न कराने एवं नियमों के उल्लंघन पर 43 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 4 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार जनपद में सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post