जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले को लेकर सरकार पर दबाव बनाया है। नेगी ने कहा कि छोटे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तो हुई, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड अधिकारी अभी तक बचा हुआ है। उनका कहना है कि इस अधिकारी ने जिलाधिकारी, एसडीएम, नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों पर दबाव डालकर नियमों के खिलाफ काम करवाया और 14 करोड़ की भूमि को रातों-रात 54 करोड़ में खरीदा गया, जिससे सरकार को लगभग 40 करोड़ का नुकसान हुआ।
नेगी ने सरकार से आग्रह किया है कि इस जालसाज अधिकारी को बर्खास्त किया जाए और पूरे गिरोह के खिलाफ सीबीआई जांच तथा भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post