भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने राज्य सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।
पैन्यूली ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, पहाड़ों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं धरातल पर देखने को मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने जेंडर बजट में भी बढ़ोतरी की है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब ₹2730 करोड़ अधिक प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही किसानों के लिए ट्राउट प्रोत्साहन योजना, मोटा अनाज मिशन, किसान पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के लिए भी पर्याप्त बजट रखा गया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भर उत्तराखंड और गांव-शहर के संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post