
देहरादून जनपद के थाना रानीपोखरी व प्रेमनगर में पंजीकृत धर्मांतरण के दो मामलों की जांच हेतु एसएसपी ने एसआईटी गठित की। जांच में पीड़िताओं और गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए। आगरा में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीड़िताओं से कराई गई, जिसमें सभी आरोपियों की शिनाख्त हुई।
दोनों मामलों में संगठित अपराध, लोगों को उकसाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं (बीएनएस की धारा 111(3), 111(4) व 61(2)) जोड़ी गईं। कुल 6 आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट-बी जारी कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
जांच के दौरान झारखंड निवासी अयान जावेद का नाम सामने आया, जो अपनी पत्नी के साथ प्रतिबंधित संगठन HUT से जुड़ा पाया गया और झारखंड एटीएस ने उसे आतंकी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों तथा अवैध हथियारों के मामलों में गिरफ्तार कर रांची जेल भेजा।
इसके अलावा प्रेमनगर मामले के आरोपी सुलेमान के दुबई में होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस ने गृह मंत्रालय से लुक आउट सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post