– उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण ने संसद में 131वें संविधान संशोधन अधिनियम (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के कार्यान्वयन से संबंधित प्रक्रिया के बाधित होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है, उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र और देश की महिलाओं के लिए एक काला दिवस करार दिया है__ऋतु खंडूरी ने कहा कि यह दिन भारत के संसदीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो सकता था, लेकिन यह अवसर हाथ से निकल गया_उन्होंने कहा, यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सम्मान और प्रतिनिधित्व से जुड़ा मामला है__
हालाँकि, विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया__उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 से ही केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है__खंडूरी ने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द देश की 50% महिला आबादी को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण सुनिश्चित होगा, जिससे वे नीति निर्धारण में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।
ऋतु खंडूरी भूषण, विधानसभा अध्यक्षा, उत्तराखंड।
Reported BY: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post