
कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया साथ ही निर्वाचन आयोग पर भी सवाल खड़े किए और इसमें निर्वाचन आयोग की मिली भगत का आरोप राहुल गांधी ने लगाया। इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। और अब कांग्रेस देश के विभिन्न राज्यों में इसको लेकर मोर्चा खोलने की तैयारी में है।
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इलेक्ट्रॉनिक डाटा देना चाहिए लेकिन अगर चुनाव आयोग डेटा नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वोटों में कोई गड़बड़ी नहीं थी तो चुनाव आयोग को उत्तर देना चाहिए था। लेकिन चुनाव आयोग वोट चोरी में भाजपा की मदद कर रहा है और भाजपा की सरकार बनाने में चुनाव आयोग मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं वह वोट चोरी करके बने हैं।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड महिला कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post