
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में क्लब की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रेस क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की। मुलाकात में पत्रकारिता, प्रेस क्लब की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता: बंशीधर तिवारी
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है।
उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता रहेगा प्रेस क्लब: अजय राणा
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ पत्रकारिता जगत की गतिविधियों, विचारों और उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रेस क्लब भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की रक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post