भाजपा मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थ्वाल द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया गया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के हित में अभूतपूर्व फैसले लिए गए है, पेंशन में वृद्धि से लेकर शहीद स्थलों के संरक्षण तक नौ महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500, और ₹6000 से ₹7000 की गई है, साथ ही दिव्यांग आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दी गई है।
शहीद स्थलों, सड़कों, अस्पतालों और विद्यालयों का नामकरण आंदोलन के शहीदों के नाम पर किया जाना धामी सरकार का ऐतिहासिक कार्य हैं जिसके लिए आंदोलनकारी उनके साथ राज्य के समग्र विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है।
सुभाष बर्थ्वाल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post