
भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु आगामी 18 नवंबर को परंपरानुसार बंद किए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।
18 नवंबर को डोली मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए ग्राम गौंडार पहुंचेगी। 19 नवंबर को रांसी गांव के राकेश्वरी मंदिर, 20 नवंबर को गिरीया गांव में रात्रि विश्राम के बाद 21 नवंबर को अपराह्न 2 बजे ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां आगामी छह माह तक पूजा-अर्चना होगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post