
केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की वित्तीय सहायता राशि दोगुनी किए जाने के निर्णय पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम उन वीर सैनिकों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता दर्शाता है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपना जीवन समर्पित किया है।
मंत्री जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को ₹4,000 से बढ़ाकर ₹8,000, शिक्षा अनुदान को ₹1,000 से ₹2,000 और विवाह अनुदान को ₹50,000 से ₹1 लाख कर दिया है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय सैनिक परिवारों के लिए बड़ी सौगात है और इससे उनका मनोबल और मजबूत होगा।
मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश में सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सैनिकों के गौरव और हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः समर्पित है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post