
प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड आने का न्यौता दिया है।
प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से उनके नई दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाने के साथ साथ उन्हें उत्तराखण्ड आने का न्योता भी दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात के दौरान उन्हें उत्तराखंड में कार्तिकेय स्वामी मंदिर के विषय में बताने के साथ-साथ अल्मोड़ा स्थित प्रागैतिहासिक लखुड़ियार गुफा के शैल चित्रों की जानकारी भी दी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post