जिलाधिकारी ने ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। 23.15 करोड़ की लागत से बन रहे 240 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस प्लांट का अब तक केवल 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। अनुबंध शर्तों की अनदेखी और मशीन इंस्टालेशन में देरी को गंभीर मानते हुए डीएम ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की तथा पेनल्टी और कार्रवाई के संकेत दिए। साथ ही नगर आयुक्त को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post