
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के सचिव प्रो. मनीष आर. जोशी से मुलाकात कर विभिन्न अकादमिक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनावों की बहाली एवं विनियमन के लिए नया कानून बनाने, सीयूईटी (CUET) प्रवेश प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने और एकल आवेदन शुल्क लागू करने की मांग की।
इसके साथ ही स्नातक, परास्नातक एवं शोध पाठ्यक्रमों के लिए नियमित अकादमिक कैलेंडर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शुल्क वृद्धि पर रोक, सभी संस्थानों में एनएसएस-एनसीसी इकाइयों की स्थापना तथा महिला सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। यूजीसी सचिव ने अभाविप के सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post