
अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के आधार स्तंभ और अध्यात्म जगत की महान विभूति, डॉ. रामविलास वेदांती के निधन से पूरे संत समाज में शोक की लहर है। राम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रहे वेदांती जी के महाप्रयाण को धर्मनगरी हरिद्वार के संतों ने सनातन धर्म के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।
धर्मनगरी हरिद्वार में संतों ने डॉ. रामविलास वेदांती के राम जन्मभूमि आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उनका जीवन आध्यात्मिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर राष्ट्र को समर्पित रहा। राम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती को उनके आध्यात्मिक और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन पर संत समाज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
श्री महंत रविंद्र पुरी अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
महंत ललितानंद गिरी महामंडलेश्वर
स्वामी दर्शन भारती महाराज
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post