
अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर दिया है। शासन ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है और स्वास्थ्य महानिदेशक को अस्पताल में आवश्यक उपकरण और स्टाफ की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उप जिला अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य मेडिकल स्टाफ तैनात किए जाएंगे। साथ ही नई डिजिटल एक्स-रे मशीन और अन्य चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
उच्चीकरण से चौखुटिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, जैसे द्वाराहाट, भिकियासैण और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय लोग अन्य अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहेंगे।
Reported By: Atun Sharma













Discussion about this post