
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में उस समय हड़कंप मच गया, जब सफाई के दौरान एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही मौके पर मौजूद प्रेम नगर आश्रम के सफाई कर्मचारी ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
अचानक मैदान में अजगर दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि वन विभाग की टीम के समय पर पहुंचने और सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगल या आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीव दिखाई देने पर उनके करीब जाने या उन्हें पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
धर्मेंद्र तनवार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post