Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हिमालय दिवस पर धामी का बड़ा ऐलान, हिमालय संरक्षण के लिए ₹1 करोड़

Crime Patrol by Crime Patrol
September 7, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Himalaya Diwas
1
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमालय परिषद में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने हिमालय संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हिमालयी क्षेत्रों के लिए समर्पित विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘हिमालय विभूति सम्मान’ प्रदान करने की भी घोषणा की। यह सम्मान हर वर्ष हिमालय दिवस के अवसर पर दिया जाएगा।

विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े पोस्टर जारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े पांच पोस्टरों का विमोचन किया। इनमें 7वां देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग, सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस, ज्ञानोत्कर्ष और 21वीं उत्तराखंड राज्य साइंस कॉन्फ्रेंस शामिल हैं।

उन्होंने विज्ञान के लोकप्रियकरण पर केंद्रित पत्रिका ‘विज्ञान संप्रेषण’ के पांचवें वार्षिकांक का भी विमोचन किया।

हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और अस्तित्व का आधार है। हिमालय से गंगा और यमुना सहित अनेक जीवनदायिनी नदियों का उद्गम होता है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का असर हिमालयी क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें

UKD

बाजपुर में बाढ़ के बीच बवाल, JE के चेहरे पर कीचड़ पोतने और मारपीट का आरोप, यूकेडी ने दी प्रतिकिर्या

September 8, 2026
cooperative elections

सहकारिता चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, गढ़वाल के 6 जिलों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध

September 8, 2026
Meeting

उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 8, 2026
Uttarkashi

उत्तरकाशी के 40 किसान सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर, कृषि विज्ञान केंद्र रवाना

September 8, 2026

ग्लेशियरों पर बढ़ता दबाव, पारंपरिक जल स्रोतों का संकट, अतिवृष्टि, भूस्खलन, वनाग्नि और अचानक आने वाली बाढ़ जैसी घटनाएं हिमालय के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। ऐसे में विकास कार्यों में विज्ञान, तकनीक, सुरक्षा और प्रकृति के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।

‘इकोलॉजी और इकोनॉमी’ के संतुलन पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विकास का मॉडल राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप होना चाहिए। सड़क भी बने और जंगल भी बचें, रोजगार बढ़े और नदियां निर्मल रहें, पर्यटन बढ़े लेकिन पहाड़ों की धारण क्षमता का भी ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि हिमालय संरक्षण और पहाड़ की समृद्धि एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। स्थानीय उत्पादों को बाजार, प्राकृतिक खेती, पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं और पलायन को कम किया जा सकता है।

जनभागीदारी से बनेगा हिमालय संरक्षण का आंदोलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-जन का आंदोलन बनाना होगा। इसी उद्देश्य से 2 सितंबर के बुग्याल दिवस से 9 सितंबर के हिमालय दिवस तक पूरे सप्ताह को ‘हिमालय दिवस सप्ताह’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हिमालय संरक्षण के विषय में केवल अपनी चिंता व्यक्त करने वाला राज्य नहीं, बल्कि पूरे देश को दिशा देने वाला राज्य बने। इसके लिए पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़कर हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के टिकाऊ समाधान तलाशने होंगे।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि पानी और बिजली की बचत, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को अपनाना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार जैसे छोटे प्रयास मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग योजना शुरू, मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ

Next Post

एम्स ऋषिकेश ने लगाया कम्युनिटी न्यूट्रिशन मेला, 100 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

Next Post
fair

एम्स ऋषिकेश ने लगाया कम्युनिटी न्यूट्रिशन मेला, 100 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

Bhatwari

भटवाड़ी के स्कूलों में CDO का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर सख्त संदेश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

4 months ago
रामनगर NH-309 पर बीच सड़क डटा हाथी: घंटों लगा रहा लंबा जाम, सेल्फी लेने के चक्कर में जोखिम में डाली जान

रामनगर NH-309 पर बीच सड़क डटा हाथी: घंटों लगा रहा लंबा जाम, सेल्फी लेने के चक्कर में जोखिम में डाली जान

8 months ago
Crime

ऋषिकेश में सनसनी: नशा करने से रोकने पर बेटे ने मां को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

2 months ago
Dehradun

Dehradun: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाजपुर में बाढ़ के बीच बवाल, JE के चेहरे पर कीचड़ पोतने और मारपीट का आरोप, यूकेडी ने दी प्रतिकिर्या
  • सहकारिता चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, गढ़वाल के 6 जिलों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध
  • उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

UKD

बाजपुर में बाढ़ के बीच बवाल, JE के चेहरे पर कीचड़ पोतने और मारपीट का आरोप, यूकेडी ने दी प्रतिकिर्या

September 8, 2026
cooperative elections

सहकारिता चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, गढ़वाल के 6 जिलों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol