हैदराबाद, तेलंगाना में 7 और 8 मार्च को Federation of All India Vyapar Mandal (FAIVM) और Federation of All India Distributors Association (FAIDA) के साथ मिलकर छोटे व्यापारियों को डिजिटल व्यापार से जोड़ने के उद्देश्य से “डिजी दुकान” ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 13 राज्यों के प्रतिनिधियों और Open Network for Digital Commerce (ONDC) की टीम ने भाग लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे FAIVM के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म छोटे और मध्यम व्यापारियों को डिजिटल युग के अनुरूप ऑनलाइन व्यापार के लिए तैयार करेगा। इस दौरान सुनील सिंघी (राष्ट्रीय ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन) ने मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में FAIVM के चेयरमैन जयेंद्र तन्ना, अध्यक्ष सुशील पोद्दार और महासचिव आरके गौड सहित कई पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम में FAIDA के लगभग 2000 एफएमसीजी व्यापारियों ने भाग लिया।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post