देहरादून में उमेश अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय उमेश अग्रवाल जी की 66वीं जयंती मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक, संगठनात्मक व व्यापारी हितों में किए गए योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, समान नागरिक संहिता और बुजुर्गों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी स्वर्गीय उमेश अग्रवाल जी को संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ कार्यकर्ता बताया।
फाउंडेशन अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सम्मान के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post