
साइबर ठगों ने केंद्रीय मंत्री का फेक वीडियो बनाकर 65 लाख की ठगी को अंजाम दिया. देहरादून पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नोएडा से गिरफ्तार किया है.
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि देहरादून निवासी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उन्होंने गूगल पर इनवेस्ट से जुड़ी जानकारी शेयर की, जहां फेसबुक पर जूडाह मुराजिक नाम से एक पेज मिला. उस पेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फेक वीडियो प्ले हो रहा था.वीडियो में केंद्रीय मंत्री 21 हजार रुपये के निवेश पर 7 दिनों में 6.5 लाख रुपये कमाने की बात शेयर करती दिखीं. एसएसपी ने बताया क पीड़ित ने कहा कि मुझे लगा ये बात सच है और मैंने पैसे लगा दिए. पीड़ित ने वीडियो के साथ दिए लिंक पर क्लिक किया और क्रिप्टोप्रोमार्केट्स डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन किया.पीड़ित ने जैसे ही रजिस्ट्रेशन किया वहां आरोपी ने अपने आप को मैनेजर बताया. मुझसे ऐसे बात की जैसे वह सच हो फिर मेरे से 7 से 29 मई तक अलग-अलग अकाउंट्स में कुल 65 लाख रुपये जमा करवा लिए. जब मैंने पैसे निकालने की कोशिश की तो स्कैम का पता चला…
नवनीत भुल्लर, एसएसपी, एसटीएफ
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post