सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जिला सभागार में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं करेंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही 4-लेन परियोजनाओं की डीपीआर बनाते समय भविष्य की जरूरतों और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने काशीपुर-रामनगर 4-लेन परियोजना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे का भुगतान जल्द कैंप लगाकर करने के निर्देश दिए। वहीं रुद्रपुर बाईपास का निरीक्षण करते हुए बताया गया कि निर्माण कार्य 97% पूरा हो चुका है, जिसे जल्द पूरा कर यातायात के लिए खोला जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्त चालान कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post