ऋषिकेश प्रशासन ने आगामी मानसून और संभावित आपदा को देखते हुए त्रिवेणी घाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने की काल्पनिक स्थिति बनाकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया।
मॉक ड्रिल में डैम से 5000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की स्थिति बनाई गई, जिससे गंगा का जलस्तर 1.5 से 2 मीटर तक बढ़ने का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने घाट क्षेत्र को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव कार्यों का अभ्यास किया। एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा ने बताया कि ऐसे अभ्यास भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
योगेश मेहरा,एसडीएम
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post