उत्तराखंड में इस वर्ष होने वाली चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को आज 06 मार्च 2026 की सुबह 07 बजे से विधिवत शुरू कर दिया गया है।
भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालु ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है। वह 17 अप्रैल 2026 से ऋषिकेश स्थित चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड और देहरादून के विकास नगर में ऑफलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। श्रद्धालु अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए दो मुख्य माध्यमों से पंजीकरण करा सकते हैं। जिसमें सबसे पहले टूरिस्ट विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। जबकि दूसरा ऑप्शन टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल ऐप का है। बता दें कि इस साल यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को केदारनाथ के 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी या असुविधा के लिए श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135–1364 पर कॉल कर सकते हैं। सरकार ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रस्थान से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें।
Reported By: Crime Petrol














Discussion about this post