देहरादून में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), देहरादून के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, किशनपुर में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षकों सहित कुल 680 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, युद्ध एवं आतंकवाद जैसी आपदाओं के दौरान सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन नंबरों, भूदेव व सचेत ऐप, सेटेलाइट फोन तथा आपदा उपकरणों की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी ने ऐसे प्रशिक्षणों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण से छात्रों व शिक्षकों में आपदा के प्रति जागरूकता एवं आत्मरक्षा क्षमता में वृद्धि हुई।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post