उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सी व्यू सेवा ट्रस्ट के द्वारा कुष्ठ आश्रम में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देहरादून के क्षेत्र रेसकोर्स में स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में किया। वहां रहने वाले जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए। यह कार्यक्रम ट्रस्ट की ‘सेवा ही संकल्प’ पहल का एक हिस्सा था, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की सहायता करना है।
ट्रस्ट के सदस्यों ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न प्रकार के नए वस्त्र भेंट किए। इन वस्त्रों में गर्म कपड़े, कंबल, और दैनिक उपयोग के अन्य परिधान शामिल थे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ वस्त्र वितरित करना नहीं, बल्कि इन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि वे अकेले नहीं हैं। समाज के हर वर्ग का सहयोग और सम्मान हमारा कर्तव्य है।”
श्रीराम कूस्ट आश्रम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सी व्यू सेवा ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य आश्रम के निवासियों के लिए बहुत मायने रखते हैं। और इससे उन्हें मानसिक संबल भी मिलता है।
सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने भविष्य में भी ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है, ताकि समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके। यह कार्यक्रम सेवा, सद्भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
डॉ. महावीर बर्त्वाल, अध्यक्ष सी व्यू सेवा ट्रस्ट देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post