उत्तराखंड कोटद्वार के एक होटल में गढ़वाली फिल्म “बिरणी आंखी” का पोस्टर और टीज़र सॉन्ग भव्य रूप से रिलीज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजना रावत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह फिल्म आगामी 16 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर और निर्देशक फैसल सैफी हैं, जबकि मुख्य भूमिकाओं में सूरज कोटनाला, शिवानी भट्ट और अंशूल भारद्वाज नजर आएंगे। कार्यक्रम में ओटीटी फाउंडर वैभव गोयल ने बताया कि वीडियोज अलार्म 18 देशों में देखा जा रहा है, जिससे उत्तराखंड की भाषा व संस्कृति को वैश्विक पहचान मिल रही है।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post