जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों पर जनपद Dehradun में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। टीमों ने विभिन्न गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, वहीं विकासनगर क्षेत्र में 5 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं, जबकि अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता के लिए एसपी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कंट्रोल रूम के माध्यम से गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अब तक 64 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनका समाधान किया जा रहा है। जिले में लगभग 14,899 घरेलू और 63 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है, जबकि करीब 80 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग है। प्रशासन ने कंपनियों को मांग के अनुसार आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
Reported By: Arun sharma










Discussion about this post