
पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बीडीओ सहवर्गीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर देने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वरोजगार योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचे और लाभार्थियों का आधार-लिंक्ड डेटाबेस तैयार किया जाए, जिससे दोहराव न हो। उन्होंने पीएम आवास योजना, मनरेगा, ग्रामोत्थान परियोजना, कृषि व उद्यान विभाग की योजनाओं सहित विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमों की प्रगति पर समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, महिला समूहों को ई-कॉमर्स से जोड़ा जाए और सफल योजनाओं की कहानियों का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाए। साथ ही, आपदा प्रभावित गांवों में मनरेगा से भूमि सुधार कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ गिरीश गुणवंत ने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर योजनाओं को जनभागीदारी के साथ धरातल पर उतारें और स्थानीय स्तर पर नवाचार कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाएँ।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post