मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चंद्र सिंह नेगी के चाय की दुकान पर पहुंचे और चाय का आनन्द लिया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय जनता से बात चित की और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
धामी ने कहा की विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post