उत्तरकाशी जनपद का 66वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि 24 फरवरी 1960 को स्थापित उत्तरकाशी जनपद ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से समृद्ध रहा है। यहां की गौरवशाली परंपराएं, विविधतापूर्ण संस्कृति और विकास की निरंतर प्रगति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद की उन्नति में किसानों, श्रमिकों, शिक्षकों, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशासन जनपद के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपद की निरंतर प्रगति की कामना के साथ सभी क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
Reported By: Gopal Nautiyal











Discussion about this post