मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने दीपावली के अवसर पर नंदानगर विकासखंड के आपदा प्रभावित फाली, कुंतरी, भैसवाड़ा और धुर्मा गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और सरकार व प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को उन प्रभावितों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जो मानक नियमों के कारण योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं। पेयजल आपूर्ति में अनियमितता की शिकायत पर उन्होंने मौके पर ही जल संस्थान अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घायल प्रभावितों सुनीता देवी, रघुवीर सिंह और सजिता देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उपजिलाधिकारी को उनके घर पर ही चिकित्सकीय जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, गीता देवी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजना का लाभ दिलाने के आदेश दिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने 87 आपदा प्रभावितों को कम्बल वितरित किए और कहा कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पैदल और सड़क मार्गों के सुधारीकरण, पेयजल व विद्युत आपूर्ति बहाल करने के कार्य तेजी से कर रही है।
वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी थराली अबरार अहमद और उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ ने थराली ब्लॉक के चेपडों सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और 27 आपदा प्रभावितों को कम्बल वितरित कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी गौरव कुमार
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post