देहरादून के पुलिस लाइन में आज शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पुलिस शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए कुछ घोषणाएं भी करीं। जिसमें प्रदेश के पुलिस कार्मिकों को राज्य के 25 वे स्थापना दिवस पर विशेष पदक दिए जाएंगे। पुलिस आवासीय भवनों के निर्माण हेतु आने वाले 3 वर्षों में 100 करोड़ प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। पांच नए बैरकों का निर्माण भी राज्य के विभिन्न जिलों में sdrf के जवानों के लिए किया जाएगा। पुलिस कल्याण निधि में ढाई करोड़ से बढ़ाकर साढ़े 4 करोड़ आगामी एक वर्ष के लिए किया जाएगा।
दीपम सेठ, डीजीपी उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post