
आगामी विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार चरम पर है लोगों में भय का माहौल बना हुआ है कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब है सरकार के पास कहने के लिए कुछ नहीं है,सिर्फ प्रदेश के अंदर लूट मचा रखी है उन्होंने कहा कि शहीदों का जो सपना उत्तराखंड राज्य बनाने का था वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है उन्होंने कहा सरकार अपनी छवि को चमकाने के लिए करोड़ों रुपए विज्ञापनों में खर्च कर रही है यदि भाजपा सरकार ईमानदार है तो वह इन सभी सवालों का जवाब सदन में दें उन्होंने कहा 2 दिन के सत्र में वह अपनी बात को पुख्ता से रखेंगे और यह दो दिन का सत्र सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
यशपाल आर्य,नेता प्रतिपक्ष
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post