
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि “जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गणेश जोशी ,कैबिनेट मंत्री
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post