मंजूल सिंह माजिला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दून किंग राइडर और दून लायंस ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में दून चौलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बनाए, जिसमें ठाकुर नेगी (36) और विकास गुसाईं (26) का योगदान उल्लेखनीय रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून किंग राइडर ने साकेत पंत की 52 रन की जोरदार पारी के दम पर 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 122 रन बनाते हुए जीत हासिल की। साकेत पंत मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मुकाबले में दून लायंस ने दून चौंपियन को 31 रन से मात दी। दून लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 159 रन बनाए, जिसमें प्रवीन बहुगुणा, सोबन सिंह गुसाईं, मनोज जयाड़ा और चांद मोहम्मद ने उपयोगी पारियां खेलीं। प्रकाश भंडारी ने गेंदबाजी में 5 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रहे। जवाब में दून चौंपियन 128 रन ही बना सकी। बल्लेबाज किशोर रावत ने 49 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शिवेश शर्मा ने 4 विकेट हासिल किए।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post