देहरादून में दून पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन बड़े स्तर पर जारी है, जिससे संदिग्धों में हड़कंप मचा हुआ है। डेढ़ महीने चले इस अभियान में 4 हजार से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 30 हजार से ज्यादा मकानों और 43 हजार से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।
वहीं किरायेदार और कर्मचारियों का सत्यापन न कराने पर 2500 से अधिक मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों पर कार्रवाई करते हुए ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अवैध रूप से रह रही 3 विदेशी महिलाओं समेत कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post