
ऋषिकेश हाई ने अपनी स्थापना का पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसकी वर्षगांठ पर परिसर में भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर आयोजित गुरुजी का शुक्राना सत्संग कार्यक्रम में फूलों की होली की वर्षा ने माहौल को आध्यात्मिक और आनंदमय बना दिया। सत्संगियों ने इस दिव्य अनुभव का भरपूर आनंद लिया।
समारोह का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लाइव म्यूज़िक और स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्राना सत्संग के दौरान सुश्री कैश अरोरा ने अपनी मधुर आवाज़ में भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।
ऋषिकेश हाई की मालिकिन श्रीमती सोनल आनंद ने कहा कि पिछले एक वर्ष में ग्राहकों का विश्वास और स्नेह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि आगे होटल में पारिवारिक पैकेज, विवाह आयोजन और आउटडोर कैटरिंग जैसी नई सुविधाएँ जोड़ी जाएँगी।
समारोह का समापन केक काटकर वर्षगांठ मनाने के साथ हुआ। अतिथियों ने ऋषिकेश हाई की सेवाओं की प्रशंसा की और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आज ऋषिकेश हाई शहर में बेहतर ठहराव, स्वादिष्ट भोजन और उत्कृष्ट आतिथ्य के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post