
श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम सहित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को विशेष पूजन और हवन संपन्न हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आपदा राहत, विकास कार्यक्रमों की समीक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान व दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए समर्पित हैं तथा उत्तराखंड और चारधाम से उनका विशेष लगाव रहा है। धामों में पूजा-अर्चना के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु “प्लास्टिक हटाओ” मुहिम और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post