उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के आज के मुकाबले रोमांच से भरे रहे। पहले मैच में दून सुपर किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून किंग राइडर को 8 विकेट से पराजित किया। दून किंग राइडर की टीम 87 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में दून सुपर किंग ने 11.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष डंगवाल के 39 रन और कप्तान हर्ष उनियाल के 4 विकेट टीम की जीत के प्रमुख आधार रहे।
दूसरे मुकाबले में दून चैंपियन ने दून टाइटंस को 55 रनों से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। दून चैंपियन ने 20 ओवर में 158 रन बनाए, जिसमें कप्तान शिवेश शर्मा (42) और किशोर रावत (32) का योगदान उल्लेखनीय रहा। जवाब में दून टाइटंस की टीम 103 रन पर ढेर हो गई। नागेंद्र नेगी ने 3, जबकि शिवेश शर्मा और मनबर रावत ने 2-2 विकेट झटके।
दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा दिया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post