कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान सर्किट हाउस, देहरादून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार में वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। वेबिनार का उद्देश्य अखरोट, बादाम और पाइन नट्स जैसे गिरीदार फलों के उत्पादन को बढ़ावा देना था।
मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसानों की आय बढ़ाने और औद्यानिकी क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में करीब 5642 हेक्टेयर क्षेत्र में अखरोट की खेती हो रही है।
उन्होंने अधिकारियों को अखरोट की खेती को क्लस्टर मॉडल पर बढ़ावा देने और पौधशालाओं को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post