इसे भी पढ़ें
हरिद्वार में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय में 25 मार्च 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिडकुल की औद्योगिक इकाई Kirby Building Systems भाग लेगी।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल के अनुसार, इस मेले में आईटीआई फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मिग वेल्डर, लाइनमैन और पेंटर जैसे विभिन्न तकनीकी पदों पर लगभग 100 रिक्तियों के लिए चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। हालांकि, मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post