
रुड़की का बेटा कैप्टन आशीष शर्मा इन दिनों दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में से एक Strait of Hormuz में अपनी बहादुरी का परिचय दे रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच वह एक तेल टैंकर की कमान संभालते हुए 24 भारतीय क्रू मेंबर्स की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
कैप्टन की पत्नी सरुणिका शर्मा के अनुसार, जहाज पर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं और हर दिन खतरे से भरा हुआ है। इसके बावजूद कैप्टन आशीष न केवल जहाज को सुरक्षित संचालित कर रहे हैं, बल्कि अपने साथियों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं। वे नियमित रूप से परिवार को “ऑल ओके” का संदेश भेजकर उन्हें आश्वस्त करते रहते हैं।

खतरनाक परिस्थितियों के बावजूद उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई है। रुड़की का यह बेटा आज अपने जज्बे से भारत का मान बढ़ा रहा है और सभी उनकी सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।
सरुणिका शर्मा (पत्नी कैप्टन आशीष शर्मा मर्चेंट नेवी)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post