
जॉन डियर ने कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देते हुए भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति और भविष्य की रणनीति को रेखांकित किया है। कंपनी पिछले 27 वर्षों से भारतीय किसानों को उन्नत तकनीकी समाधान प्रदान कर रही है, जिससे उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी संरक्षण और जल प्रबंधन को भी मजबूती मिली है।
कंपनी के एमडी एवं कंट्री मैनेजर राजेश सिन्हा ने बताया कि जॉन डियर सटीक खेती (प्रिसीजन एग्रीकल्चर) और स्मार्ट कनेक्टेड मशीनों के जरिए किसानों को कम संसाधनों में अधिक उत्पादन करने में सक्षम बना रहा है। वहीं, सेल्स एवं मार्केटिंग डायरेक्टर रमाकांत गर्ग ने “पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0” पहल के तहत नई तकनीकों जैसे ऑटोट्रैक सिस्टम, कनेक्टिविटी समाधान और उन्नत ट्रैक्टर फीचर्स की जानकारी दी।
कंपनी के अनुसार, भारतीय कृषि की जरूरतों के अनुरूप नवाचार और सरकारी लक्ष्यों के समर्थन के चलते जॉन डियर अपने उत्पादों का निर्यात 110 देशों तक कर रहा है। यह पहल किसानों को अधिक सक्षम और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Reported By: Arun Sharma















Discussion about this post