
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड में यूकाडा ने बड़ी पहल की है। मानसून से पहले चारधाम यात्रा में संचालित 8 हेली कंपनियां आपदा राहत के लिए 80 घंटे की निःशुल्क उड़ान सेवा देंगी। हर कंपनी 10-10 घंटे की सेवा मुफ्त दे रही है। इन घंटों का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, एयर रेस्क्यू और दुर्गम क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में होगा। अप्रैल से अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। पिछले एक साल में 200 से ज्यादा लोगों का सफल रेस्क्यू हुआ है।
यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि टेंडर में ही निःशुल्क फ्लाइंग ऑवर का प्रावधान रखा गया था। हेड ऑफ ऑपरेशन अमित शर्मा के मुताबिक, केदारनाथ क्षेत्र से ही इस साल 100 से ज्यादा लोगों को मेडिकल इमरजेंसी में एयर रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू यह मॉडल आपदा प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगा।
डॉ० आशीष चौहान, सीईओ UCADA
अमित शर्मा, हेड ऑफ ऑपरेशन, UCADA
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post