– हरिद्वार में नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से नाराज पार्षदों ने नगर निगम ऑफिस में खूब हंगामा काटा। इकट्ठा होकर पहुंचे कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम कर्मचारियों पर का आरोप लगाते हुए ऑफिस के एक अनुभाग पर ताला जड़ दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। दरअसल कई वार्डो के पार्षद स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग कर रहे थे। जिस पर नगर निगम प्रशासन की ओर से हीलाहवाली की जा रही थी।
कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि इस मांग को लेकर वे ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन यहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और उनके साथ अभद्रता की। हंगामे की सूचना के बाद पहुंचे उप नगर आयुक्त ने मामला शांत कराया।
हिमांशु गुप्ता, पार्षद वार्ड 8
श्यामसुंदर, उप नगर आयुक्त, हरिद्वार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post