उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया और उद्यमिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 लाभार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एमयूवाई ओलम्पिक्स के तहत 100 प्रतिभागियों ने नवाचारी व्यवसायिक विचार प्रस्तुत किए, जिनमें 18 श्रेष्ठ अवधारणाओं का चयन कर पुरस्कार दिए गए। साथ ही क्रेडिट क्लिनिक, उद्यम पंजीकरण और ट्रेडमार्क डिजिटल ऑनबोर्डिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया गया। महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना और महिलाओं एवं स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
Reported By: Praveen bhardwaj












Discussion about this post