बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक पार्वती दास ने जानकारी दी कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज धैना के निर्माण/मरम्मत कार्य हेतु 86.10 लाख रुपये में से प्रथम क़िस्त 51.66 लाख रुपये और राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ के निर्माण/मरम्मत कार्य हेतु 138.90 लाख रुपये में से प्रथम क़िस्त 83.34 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

विधायक पार्वती दास ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण संभव होगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post