उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार झंडाचौक से शहीद सम्मान यात्रा 2.0 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड में निर्माणाधीन सैन्य धाम हेतु प्रत्येक शहीद के घर से मिट्टी एकत्र करना है, ताकि यह धाम वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान का प्रतीक बन सके।
इस अवसर पर वे वीर शहीद गौतम कुमार (48 आर.आर.) के घर पहुँचीं, जिन्होंने दिसंबर 2023 में जम्मू–कश्मीर के पुंछ में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद की माता से घर की आँगन की मिट्टी एकत्र की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि वीरता और बलिदान हमारी राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन अमर सपूतों की स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post