उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा है। BJP अपनी उपलब्धियां तो कांग्रेस सरकार की कमियों को मुद्दा बना रही है। इस बीच UKD, स्वाभिमान मोर्चा, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी समेत 25-30 क्षेत्रीय दलों ने तीसरा मोर्चा बनाकर BJP-कांग्रेस को चुनौती देने का मन बनाया है और मोर्चे का मकसद 2027 में दोनों दलों को हराना है।
वही इस विषय पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने तंज कसा है, उन्होंने कहा कोई 25 दलों के नाम भी नहीं गिना सकता। उन्होने कहा कि नंबर एक पर भाजपा, दूसरे पर कांग्रेस है। चमोली ने सपा-BSP को बेअसर बताया वही UKD पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्रीय दल के लिए 6% वोट और 2 विधायक चाहिए, लेकिन UKD को 0.9% और NOTA को 0.84% वोट मिले, जिससे पता चलता है कि UKD और NOTA बराबर है. चमोली ने कहा सपा, BSP, UKD क्षेत्रीय दल नहीं तो 25 दल कौन से है यह भी बड़ा सवाल है और अगर 100 लोग मिलकर BJP को हराने की बात कर रहे है तो अजीब है।
विनोद चमोली, विधायक, भाजपा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post